लाखनडिहरा गांव में पत्नी को आशिक के साथ पकड़ा तो कर बटखरे से मार कर दी हत्या, पति गिरफ्तार
पत्नी को उसके आशिक के साथ देखकर पति भड़क गया। उसके बाद उसने बटखरे से मार कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पति ने ही पुलिस को दी है। पुलिस को सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू भगत, अपर थानाध्यक्ष संजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित करावाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या रविवार की रात लगभग दस बजे डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में हुई।

केटी न्यूज/डुमरांव

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पति सुनील साह पिता पारस साह ने बताया है कि रविवार की रात वह जब घर आया तो आपतिजनक जनक स्थिति में गांव के ही सुदर्शन पासवान के पुत्र मैना पासवान के साथ देख लिया। उसके बाद उसने आपा खो दिया। पति-पत्नी व आशिक के बीच पहले जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। जिसके बाद मामला हाथा पाई पर आ गई। जिसमें मैना पासवान को भी सिर में चोट आई है। मौका देखते ही आशिक मैना पासवान भागने में सफल गया। परन्तु पति-पत्नी के बीच मामला बढ़ता गया।
उग्रता सुनील ने बटखरे उठा कर पत्नी को दे मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध संबंध के कारण हत्या हुई है। पति ने पत्नी को आपतिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद उसने बटखरे से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पति सनील साह गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त बटखरे को बरामद कर लिया गया है। शव को पुलिस ने काब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।