घर से ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म दो दिन बाद बाजार में मिली लड़की

घर से ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म दो दिन बाद बाजार में मिली लड़की

- अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की होली की रात की घटना

-दूसरे दिन पीरो बाजार में मिली किशोरी

केटी न्यूज/आरा

किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बगल के गांव के एक युवक पर घर से ले जाकर किशोरी के साथ रेप किये जाने का आरोप लगाया गया है। घटना भोजपुर में होली की रात हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह सुग्गी बाल निवासी जज यादव का पुत्र मनोज यादव है। इधर, पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी है। इसे लेकर अगिआंव बाजार थाने में मनोज यादव के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इधर, परिजनों के अनुसार किशोरी होली की रात करीब आठ बजे अपने घर से अचानक गायब हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन गुरुवार को वह पीरो बाजार में मिली। परिजनों के अनुसार किशोरी ने बताया कि बगल के गांव के मनोज यादव उसे घर से ले गया था और गंदा काम किया गया था। 

कहते है एसडीपीओ

एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने युवक पर घर से ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।किशोरी की मेडिकल जांच करा दी गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है।