Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी
Keshav Times

संदिग्ध हालात में जहरीली पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में जहरीली पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

- बेटे ने लगाया आरोप : पैसे के विवाद में मां के प्रेमी ने ही खिलाया जहर

केटी न्यूज/आरा

जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना अंतर्गत बलबतरा बांध के समीप रविवार की शाम संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनां द्वारा महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी श्रवण चौधरी की 35 वर्षीया पत्नी कबूतरी देवी थी। महिला के बेटे धन कुमार ने रिश्ते में चाचा और मां के कथित प्रेमी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहा है। टाउन थाने की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घटना की छानबीन में जुट गयी है। महिला के दाये हाथ पर श्रवण चौधरी और कबूतरी देवी, तो बायें हाथ पर राहुल व कबूतरी देवी लिखा हुआ है। राहुल महिला का कथित प्रेमी बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला रविवार की शाम बलबतरा बांध के बेहोश की हालत में पड़ी थी। निजी क्लीनिक के कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी और डायल 112 नंबर पर सूचना दी।

उस आधार पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और उसे सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मृत महिला के पुत्र धन कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी मां ने बच्चों के लिए कपड़ा खरीदने आरा जाने के नाम पर उससे दो  हजार रुपये लिया था। उसके बाद वह घर से चली गयी थी। इसी बीच या घटना हो गयी। उसके बाद गांव के ही चाचा से फोन के जरिए घटना की सूचना मिली और अस्पताल पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इसे लेकर मृतक के बेटे सहित अन्य परिजनों से जानकारी ली गयी। पुलिस का कहना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।