Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

भोजपुर के बंधन बैंक कर्मी से 58 हजार रुपए की लूटए प्राथमिकी दर्ज

भोजपुर के बंधन बैंक कर्मी से 58 हजार रुपए की लूटए प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/आरा

इमादपुर थाना क्षेत्र के बाजार टोला गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी से 58 हजार रुपये लूट लिए। बंधन बैंक का कर्मी पैसे का कलेक्शन कर नोनाडीह ब्रांच आफिस लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनसे 58 हजार 375 रुपये और टैब मशीन लूट लिया। घटना की सूचना पाकर ईमादपुर थाना की

भोजपुर के बंधन बैंक कर्मी से 58 हजार रुपए की लूटए प्राथमिकी दर्ज

पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद पीड़ित बंधन बैंक कर्मी ने ईमादपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पीड़ित कलेक्शन कर्मी रविकान्त ने बताया है कि वे नोनाडीह के बंधन बैंक में आरओ के पद पर पदस्थापित हैं। वह लोन कलेक्शन हेतु खुटहां व इमादपुर पंचायत गया हुआ था। लोन कलेक्शन के बाद ईमादपुर सहियारा मेन केनाल नहर के रास्ते वापस नोनाडीह बैंक लौट रहे थे।

भोजपुर के बंधन बैंक कर्मी से 58 हजार रुपए की लूटए प्राथमिकी दर्ज

उसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे स्पेलेन्डर बाइक पर तीन सवार बदमाशों ने बाजार टोला गंव के नहर पुल के समीप पहले से बाइक खड़ा कर खडे अपराधियो ने पहले गाडी रूकवाई। इसके बाद बाइक की चाभी निकाल लीए विरोध करने पर पैर से ठोकर मार बाइक समेत गिरा दिया और मेरे बैग में रखे 58 हजार 375 रुपया और टैब मशीन लूटकर फरार हो

भोजपुर के बंधन बैंक कर्मी से 58 हजार रुपए की लूटए प्राथमिकी दर्ज

गये। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बाइक सवार बाजार टोला मुख्य सडक की तरफ भाग निकले। इस संबंध में इमादपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि बंधन बैंक कर्मी से रुपये लूट लिए जाने की बाबत कर्मी द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।