Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

सीएसपी संचालक लूट मामले मे लाइनर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

सीएसपी संचालक लूट मामले मे लाइनर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

लूट में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, दो गोली और एक मोबाइल बरामद

केटी न्यूज/आरा

सीएसपी संचालक से लूट कांड का खुलासा करते हुए तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें लूट करने वालों के साथ लाइनर भी शामिल हैं। इनके पास से लूट की घटना में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, दो गोली और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है

सीएसपी संचालक लूट मामले मे लाइनर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराध कर्मियों में गीधा ओपी क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी संजीव कुमार, सकड्डी गांव निवासी ओम प्रकाश और बीरमपुर निवासी विकास कुमार शामिल हैं। इनमें विकास कुमार लाइनर बताया जा रहा है। पूछताछ में तीनों द्वारा लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की गयी है। सभी की पूर्व की लूट की आधा दर्जन घटनाओं में भी संलिप्ता रही है।

सीएसपी संचालक लूट मामले मे लाइनर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

एएसपी चंद्र प्रकाश की ओर से रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर की शाम करीब तीन बजे बीरमपुर गांव निवासी राजा कुमार स्टेट बैंक की गीधा ब्रांच से डेढ़ लाख रुपए की निकासी कर अपने सीएसपी लौट रहे थे। तभी बीरमपुर गांव की जाने वाले रास्ते पर नई बाग के पास अपाची बाइक सवार दो लोगों द्वारा उन्हें रोक दिया गया।

सीएसपी संचालक लूट मामले मे लाइनर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

उसके बाद हथियार का भय दिखाकर पैसे वाला बैग छीन लिया गया। घटना में अंजाम देने के बाद दोनों भाग गये। उसे लेकर सीएसपी संचालक राजा कुमार की ओर से संजीव कुमार व ओम प्रकाश सहित तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी और पैसे की बरामदगी को टीम गठित की गयी थी।

सीएसपी संचालक लूट मामले मे लाइनर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

ओपी इंचार्ज प्रिया शीला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सूत्र और लोकल इनपुट के आधार पर शनिवार की शाम लूट में शामिल तीनों अपराध कर्मियों  को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

सीएसपी संचालक लूट मामले मे लाइनर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

मोबाइल की जांच की जा रही है। चोरी के होने पर कार्रवाई की जायेगी। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों द्वारा पूर्व की आधा दर्जन घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। 

....

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।