Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

विश्व हिन्दू परिषद ने डुमरांव में चलाया अक्षत व निमंत्रण वितरण अभियान

विश्व हिन्दू परिषद ने डुमरांव में चलाया अक्षत व निमंत्रण वितरण अभियान

- घर घर जा पूजित अक्षत के साथ 22 जनवरी को अयोध्या चलने का दिया निमंत्रण, शामिल रहे दर्जनों कार्यकर्ता

केटी न्यूज/डुमरांव

विश्व हिन्दू परिषद ने डुमरांव में चलाया अक्षत व निमंत्रण वितरण अभियान

रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डुमरांव नगर में अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया। इस दौरान लोगों को 22 जनवरी को आयोजित भगवान श्रीराम के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ने किया।

विश्व हिन्दू परिषद ने डुमरांव में चलाया अक्षत व निमंत्रण वितरण अभियान

विहिप कार्यकर्ताओं ने अपनी टोलियों के साथ शहर के कई वार्डों में घर घर जाकर हिंदू परिवारों तक पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र पहुंचाया। कार्यक्रम के समापन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रखंड संयोजक संटू मित्रा ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक व अद्भुत बनाने के लिए देश के पांच लाख गांव में पूजित अक्षत वितरण किया जा रहा है

विश्व हिन्दू परिषद ने डुमरांव में चलाया अक्षत व निमंत्रण वितरण अभियान

। पूजित अक्षत के साथ ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण भी एक जनवरी से घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश के पीले चावलों के साथ लोगों को निमंत्रण पत्र दे 22 जनवरी को अयोध्या चलने का आग्रह किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर प्रदेश के लाखों हिंदू परिवारों को आमंत्रित किया जा रहा है।

विश्व हिन्दू परिषद ने डुमरांव में चलाया अक्षत व निमंत्रण वितरण अभियान

वही मौके पर उपस्थित विहिप के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि अयोध्या से आए अक्षत कलश के पीले चावलों को द्वार-द्वार पर रखा जा रहा है। साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि विहिप के इस अभियान में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है

विश्व हिन्दू परिषद ने डुमरांव में चलाया अक्षत व निमंत्रण वितरण अभियान

तथा 22 जनवरी को डुमरांव तथा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग रामलला के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बनेंगे। लोग अभी से ही अयोध्या जाने की तैयारी में जुट गए है। विकास ने कहा कि विहिप के साथ ही संघ परिवार से जुड़े लाखों स्वयंसेवक देशभर में यह अभियान चला

विश्व हिन्दू परिषद ने डुमरांव में चलाया अक्षत व निमंत्रण वितरण अभियान

प्रत्येक हिंदू परिवार तक आयोध्या से आए अक्षत व निमंत्रण पहुंचाने का पुनीत कार्य कर रहे है। मौके पर ओम प्रकाश भुवन, सोनू राय, ओमज्योति भगत, विनय कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र साह, राजीव कुमार, अजीत कुमार, लालजी, विमलेश, राजू खरवार, रवि रंजन, देवेन्द्र कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।