ब्रह्मपुर घर घर जा विहिप कार्यकर्ताओं ने पूजित अक्षत का किया वितरण, दिया निमंत्रण

ब्रह्मपुर घर घर जा विहिप कार्यकर्ताओं ने पूजित अक्षत का किया वितरण, दिया निमंत्रण

- पूजित अक्षत के साथ भगवान श्रीराम के चित्र भी दे रहे है विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर 

श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद ब्रह्मपुर इकाई ने मंगलवार को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजित अक्षत का वितरण नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक घर जाकर किया। घर-घर जाकर विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता अयोध्या से आए पूजित अक्षत के साथ ही भगवान श्रीराम के चित्र तथा 22 जनवरी को आयोध्या में हो

रहे उनके मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में जाने का निमंत्रण भी दे रहे थे। इस दौरान कई जगहों पर विहिप कार्यकर्ताओं का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया तथा भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन विहिप अध्यक्ष रास बिहारी सिंह के नेतृत्व में हुआ था।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह पूरे सनातन धर्मावलंबियों के लिए गौरव का दिन होगा, जब हमारे श्रीराम लला फिर से आयोध्या में विराजेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली है जो अपने आंखों से भगवान श्रीराम के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा देखने जा रहे है। जबकि इस दिन को देखने की लालसा लिए हमारी कई पीढ़िया गुजर गई।

उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम काफी भव्य व वृहत पैमाने पर होने जा रहा है। जो इस कार्यक्रम में अयोध्या नहीं जा सकते है वे अपने घर या आस पास के मंदिरों में दीयें जला तथा श्रीराम नाम का संकीर्तन कर इसमें घर बैठे शामिल हो सकते है।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने 22 जनवरी को अयोध्या जाने की बात कही है। मौके पर संयोजक हरेराम सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिवजी पांडेय, राजू पांडेय, नित्यानंद ओझा, संतोष मिश्र, महेश पाण्डेय, जियुत मुनी उपाध्याय, संत नाथ ओझा, मोनू शर्मा, शशि शेखर सिंह इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।