Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

जमीन विवाद में दिनदहाड़े सड़क के बीचों-बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

जमीन विवाद में दिनदहाड़े सड़क के बीचों-बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

- गोलीबारी में कोई हताहत नहीं, भगदड़ में एक दुकानदार चोटिल 

- घटना की छानबीन में जुटी पुलिस, घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद

- सीसीटीवी फुटेज के जरिए गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना निवासी दो भाइयों के बीच पूर्व से चल रहे जमीन विवाद शुक्रवार की दोपहर अचानक हिंसक हो उठा। उस दौरान एक भाई की ओर से दूसरे के मार्केट के सामने गोलीबारी कर दी गयी। करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। उसमें एक गोली मार्केट की एक दुकान के शटर में लगी है। हालांकि गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ है, लेकिन भागने के चक्कर में एक-दो लोग चोटिल हो गए हैं। फायरिंग करने का आरोप दक्षिण एकौना निवासी चंद्रदेव सिंह के परिजनों पर लगा है। उनका अपने भाई ददन सिंह से विवाद चल रहा है। फायरिंग करने वालों की संख्या आधा दर्जन बतायी जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 

जमीन विवाद में दिनदहाड़े सड़क के बीचों-बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

इधर, आरा-सासाराम स्टेट हाईवे के ठीक सटे स्थित मार्केट के सामने दिनदहाड़े फायरिंग से अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलने पर ट्रेनी डीएसपी सह उदवंतनगर थानाध्यक्ष काजल जायसवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी। तबतक फायरिंग करने वाले लोग भाग चुके थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एकौना निवासी ददन सिंह और उनके भाई चंद्रदेव सिंह के बीच पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी को लेकर चंद्रदेव सिंह के लड़कों द्वारा ददन सिंह के लड़कों से झगड़े के बाद फायरिंग कर दी गयी। पांच राउंड फायरिंग करने की बात सामने आयी है। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। 

जमीन विवाद में दिनदहाड़े सड़क के बीचों-बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

दुकान खोलने पर जान मारने की दी गयी धमकी 

दक्षिण एकौना निवासी ददन सिंह के पुत्र विकास सिंह ने बताया कि चाचा चंद्रदेव सिंह से जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह वह विंध्याचल से लौटा था और अपने घर पर था। तभी दोपहर करीब 12 बजे उसके चाचा चंद्रदेव सिंह अपने चार साथियों के साथ उसकी जमीन में पिलर गाड़ कर उसके घर सह मार्केट के पास धमके गये। उस दौरान गाली-गलौज की जाने लगी। उस दौरान उसके चाचा की ओर से उस जमीन पर नहीं जाने और दुकान नहीं खोलने ओर धमकी दी जा रही थी। कहा जा रहा था कि कोई भी उस जमीन पर गया और कल से दुकान खुला, तो जान से मरवा दिया जाएगा। उसे लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी।

जमीन विवाद में दिनदहाड़े सड़क के बीचों-बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

उसके बाद उसके चाचा चंद्रदेव सिंह और उसके साथियों द्वारा ताबड़तोड़ चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी गयी। विरोध करने पर फायरिंग की जाने लगी। उसे और उसके घर के लोगों को टारगेट कर फायरिंग की जा रही थी। वह किसी तरह भाग कर घर के अंदर चला गया और मेन गेट बंद कर दिया। तब उसकी जान बचा सकी। फायरिंग के दौरान एक गोली एक दुकान के शटर में लगी है। कहा कि भागने के क्रम में सीमेंट-छड़ के दुकानदार सहित दो लोगों को मामूली चोटें भी आयी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।