Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

मोबाइल दुकानदार को घर के बाहर ही बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

मोबाइल दुकानदार को घर के बाहर ही बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

- पास के गांव के दो लड़कों पर फायरिंग का आरोप, कारण स्पष्ट नहीं

- बोले एसपी... मोबाइल बनाने के विवाद में वारदातो दिया गया है अंजाम

- पिछले पंचायत चुनाव में बीडीसी मेंबर पद के लिए लड़ चुका है चुनाव 

केटी न्यूज/आरा

जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शुक्रवार की देर शाम घर के बाहर पर बैठे 30 वर्षीय मोबाइल दुकानदार को गोली मार दी गयी। गोली उनके बाएं कंधे में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल उसका इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी दुकानदार चकिया गांव निवासी विनय

मोबाइल दुकानदार को घर के बाहर ही बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

शर्मा है। जिसकी मोपती बाजार में मोबाइल की दुकान है। परिजनों के द्वारा पास के एक गांव के दो लड़कों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही, परिजन किसी विवाद से इन्कार कर रहे हैं। पिछले पंचायत चुनाव में वह बीडीसी मेंबर पद के लिए चुनाव भी लड़ चुका है।

मोबाइल दुकानदार को घर के बाहर ही बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

दुकानदार की भाभी आरती देवी ने बताया कि वो शाम को अपना दुकान बंद कर वापस घर लौटे। उसके बाद नहाकर दालान में बैठे था। तभी दो बदमाश आएं और उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते भाग निकले। गोली की आवाज सुन कर परिजन घर से बाहर निकले।

मोबाइल दुकानदार को घर के बाहर ही बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

जहां उन्होंने देखा कि विनय खून से लथपथ जख्मी हालत में दरवाजे पर गिरा पड़ा है। उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पीरो और फिर आरा सदर अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलने पर सिकरहट्टा थानाध्यक्ष पवन कुमार भी पहुंचे। एसडीपीओ राहुल सिंह भी पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की।  

मॉल लूटकांड में दोनों आरोपी जा चुके हैं जेल :

मोबाइल दुकानदार को घर के बाहर ही बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

घटना को लेकर एसपी प्रमोद कुमार यादव ‌ने बताया कि अबतक की जांच में पता चला कि मोबाइल बनाने के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों के बयान के अनुसार पास के गांव राजमहलडीह के दो युवकों द्वारा गोली मारने का आरोप है। हालांकि, पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित पूर्व में मॉल लूट कांड में भी जेल जा चुके हैं। दोनों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। जिसके कारण फायरिंग की घटना का मुख्य कारण स्पष्ट हो पाएगा।

गोली लगने से टूट गयी सीने की हड्डी :

मोबाइल दुकानदार को घर के बाहर ही बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद दुकानदार को रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले गये। जहां इलाज कर रहे डाॅक्टर ने बताया कि दुकानदार को गोली बाएं साइड सीने में लगी है। उसके कारण बाएं साइड के सीने की उसकी हड्डी टूट गई है। खून भी काफी बह गया है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। साथ ही, उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। मरीज की स्थिति स्थिर है। हालांकि उसे अभी निगरानी में ही रखा जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।