Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

भोजपुर में ट्रकों से वसूली करते पुलिस ने पकड़ा 'फर्जी दरोगा'

भोजपुर के बड़हरा थाना इलाके के कोहरामपुर के पास से पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया

भोजपुर में ट्रकों से वसूली करते पुलिस ने पकड़ा 'फर्जी दरोगा'
Fake inspector

केटी न्यूज़/आरा

भोजपुर के बड़हरा थाना इलाके के कोहरामपुर के पास से पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है।दरोगा ऑडियो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पुलिस अधिकारियों को भी धमकाया करता था। वह बालू लदे ट्रक ड्राइवर्स से अवैध वसूली करता था।

भोजपुर में ट्रकों से वसूली करते पुलिस ने पकड़ा 'फर्जी दरोगा'

सोमवार देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को कई दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी।पुलिस को गिरफ्तार किए गए फर्जी दरोगा 'अभिनय' के पास से 1700 रुपए नगद, टाटा नेक्सन कार जिसमें पुलिस का लोगो लगा हुआ, दो मोबाइल, आधार कार्ड, दरोगा की पूरी वर्दी, वर्दी में लगे नेम प्लेट, दो-दो स्टार, पुलिस बेल्ट, ब्लू रंग का टोपी, बिहार पुलिस का लगा बैच, पुलिस वाला लाल रंग का जूता बरामद किया गया है।

भोजपुर में ट्रकों से वसूली करते पुलिस ने पकड़ा 'फर्जी दरोगा'

गिरफ्तार किया गया फर्जी दरोगा छपरा  जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत माने गांव के निवासी अनिल कुमार का बेटा 'अभिनय कुमार' है।DSP रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहनकर बालू लदे ट्रक ड्राइवर्स से अवैध वसूली कर रहा है। जिसके बाद बड़हरा थाना की टीम छापेमारी करने गई।फर्जी दरोगा अभिनय गिरफ्तार कर लिया गया और उसके साथ दो और व्यक्ति थे जो भाग गए।पूछताछ के दौरान अभिनय कुमार पूरी तरफ फर्जी पाया गया। 

भोजपुर में ट्रकों से वसूली करते पुलिस ने पकड़ा 'फर्जी दरोगा'

आरोपी से पुलिस उसके गिरोह का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल पूछताछ में अभिनय ने अपने साथियों का नाम बताया है।पुलिस सभी मामलों पर कार्रवाई करने में जुट गई है।फर्जी दारोगा अभिनय कुमार पिछले पांच से छह महीनों से फर्जी दरोगा का काम कर रहा है। अपना तंत्र इतना मजबूत कर वो ट्रक ड्राइवर और पुलिस प्रशासन पर भी अपना दबदबा बनाता रहता था। अभिनय रात्रि में दरोगा का वर्दी पहनकर छपरा, बड़हरा, कोईलवर, चांदी बालू घाट वाले इलाके में ये अपना शिकार करता था। वहीं पुलिस सिपाहियों को धमकाया भी करता था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।