Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

सरेशाम रिटायर शिक्षक को सीने में‌ मारी गोली

सरेशाम रिटायर शिक्षक को सीने में‌ मारी गोली

- घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिला मुख्यालय स्थित नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ला स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में सोमवार की शाम एक रिटायर मास्टर को गोली मार दी गयी। गोली नजदीक से उनके सीने में मारी गयी है, जो आरपार हो गई है। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी है। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी शिक्षक फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले शिव कुमार राय (70 वर्ष) हैं। हमलावर बाइक पर सवार होकर आये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते भाग निकले। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, जमीन के विवाद में गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इधर, सरेशाम शिक्षक को गोली मारे जाने की घटना से शहर में सनसनी मच गयी। सूचना मिलते ही एएसपी हिमांशु और नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। उस दौरान एएसपी ने जख्मी के परिजनों सहित अन्य मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।‌ उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन व आरोपितों की पहचान की कोशिश जा रही है। परिजनों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। फर्दबयान होने के बाद कुछ क्लीयर हो सकेगा। इधर, पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। 

सरेशाम रिटायर शिक्षक को सीने में‌ मारी गोली

पहले दरवाजा खुलवा और फिर मार दी गोली 

बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम रिटायर शिक्षक अपने घर में बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार अपराधी पहुंचे व उनका दरवाजा खटखटाने लगे। इस पर शिक्षक ने जैसे ही खिड़की पास आए, तभी अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मार दी गयी। इसके बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इससे शिक्षक के घर में कोहराम और अफरातफरी, तो मोहल्ले में सनसनी मच गयी। उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको पटना रेफर कर दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।