Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

आपसी रंजिश में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, दहशत में परिजन

आपसी रंजिश में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, दहशत में परिजन

- पूरे मामले की जांच में जुटी बिशुनगंज ओपी की पुलिस

केटी न्यूज/जहानाबाद

जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित विसुनगंज ओपी क्षेत्र के धराउत गांव से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां आपसी रंजिश के मामले में दंबग किस्म के लोगों ने एक व्यक्ति को घर से ले जाकर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मृतक शैलेंद्र राम (40 वर्षीय) अपने घर में सो रहे थे। तभी कुछ लोग उनके घर पर आ धमके और उनके साथ मारपीट करने लगे और गांव के ही मिडिल स्कूल के समीप ले जाकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

वही जब इस बात की सूचना विसुनगंज ओपी की पुलिस को मिली तो दल बल के साथ विसुनगंज ओपी की पुलिस धराउत गांव पहुंची। जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार विराजी ने कहा कि घटना शनिवार देर रात की है। जिसकी सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है, वहीं पूरे मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही, वह दहशत में हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।