Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

क्रिकेट में जीते पैसे को बटवारे में क्रिकेटर की गोली मार हत्या, एक की हालत नाजुक

क्रिकेट में जीते पैसे को बटवारे में क्रिकेटर की गोली मार हत्या, एक की हालत नाजुक

केटी न्यूज / जनहानाबाद

बिहार में अक्सर आपसी विवाद का मामला सामने आता रहता है। कई बार यह विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात गोलीबारी से लेकर हत्या तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक मामला जहानाबाद से सामने आ रही है। दो युवकों को आपसी विवाद में गोली मार दी गई है। एक युवक की मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जनहानाबाद जिले के परसबीघा थानांतर्गत अमैन गांव स्थित एक टोले में घटी है। इस घटना में एक युवक की मौत मृतक सुबोध कुमार हो गई है। वहीं दूसरे संतोष कुमार को पटना पीएमसीएच में भर्ती किया गया है। दोनो अपने चचेरे भाई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है की क्रिकेट के खेल में पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। आज जब गांव में बारात आई हुई थी तभी पैसे के लेन देने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की गई जिसमें दो युवकों को गोली लग गई। वहीं गोली लगने से सुबोध कुमार की मौत हो गई जबकि संतोष कुमार को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जिसमे मृतक सुबोध के पिता को ईट में मारकर घायल कर दिया गया । मामले की जानकारी परस बीघा थाना अध्यक्ष को भी दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।