अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुमित्रा कॉलेज में गोष्ठी आयोजित

सुमित्रा महिला कॉलेज में शनिवार को धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दरम्यान कॉलेज परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शंभूनाथ शिवेंद्र ने किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुमित्रा कॉलेज में गोष्ठी आयोजित

केटीन्यूज/डुमरांव

सुमित्रा महिला कॉलेज में शनिवार को धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दरम्यान कॉलेज परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शंभूनाथ शिवेंद्र ने किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं देना आवश्यक हैं। महिला दिवस मनाने का महत्व तब और बढ़ जाता जब सामाजिक सोच में बदलाव आये और महिलाओं को बराबरी का हक दें। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है।

इस तरह के आयोजन से महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए संविधान एवं सरकार अनेक कानून बनाये गये है लेकिन लड़कियों को अपनी आवाज खुद उठानी होगी, महिला पुरूष बराबर हैं इसकी शुरूआत घर से ही संस्कारों द्वारा की जा सकती है। प्रो. डॉ. सुभाष चंद्रशेखर ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।

हमारे समाज में नारी की अहम भूमिका को कभी नकारा नहीं जा सकता। जब तक महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता नहीं मिलते, तब तक समाज की नींव मजबूत नहीं हो सकती। हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं,

लेकिन हमें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के अपनी क्षमता का अधिकतम उपयोग कर सकें। मौके पर डॉ प्रमोद कुमार सिंह, प्रोफेसर सुरेश चंद्र त्रिपाठी, प्रोफेसर अनीता सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ बृंद बिहारी सिंह, डॉ दिनेश सिंह यादव, प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार, प्रोफेसर श्रीकांत सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए उन्हें सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता देने की दिशा में हमेशा काम करना चाहिए। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका ज्योति कुमारी, चंचल कुमारी, प्रियांशी कुमारी, खुशी कुमारी, श्वेता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।