Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण - डीएम

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने गुरूवार को टू लेन धनसोई बाईपास पथ के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।डीएम ने बताया कि 15 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिलान्तर्गत टू लेन धनसोई बाईपास पथ के निर्माण की घोषणा की थी।

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण - डीएम

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण - डीएम

- डीएम ने इस टू लेन पथ का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

- 9824.90 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है सड़क का निर्माण

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने गुरूवार को टू लेन धनसोई बाईपास पथ के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।डीएम ने बताया कि 15 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिलान्तर्गत टू लेन धनसोई बाईपास पथ के निर्माण की घोषणा की थी। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिपरिषद द्वारा रिकॉर्ड समय में 25 फरवरी को प्रदान की गई।

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण - डीएम

इस टू लेन धनसोई बाईपास पथ निर्माण के लिए कुल 9824.90 लाख रूपये ( अनठानबे करोड़ चौबीस लाख नब्बे हजार रूपये ) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में धनसोई बाजार के काफी व्यस्त होने एवं धनसोई बाजार पथ के संर्कीण होने के कारण प्रायः जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण - डीएम

इस पथ का निर्माण होने के बाद धनसोई बाजार में जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी तथा यातायात की सुविधा भी दुरूस्त होगी। डीएम ने कहा कि इस पथ के निर्माण के बाद इलाके में रोजगार भी बढ़ेगा। डीएम ने कहा कि इस पथ के निर्माण से बक्सर एवं रोहतास जिला के बीच आर्थिक, व्यवसायिक एवं सामाजिक गतिविधियां तेज होगी।

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण - डीएम

डीएम ने इस बाइपास पथ का निर्माण मानक के अनुरूप करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया और कहा कि यह बाइपास सड़क दो जिलों को भी जोड़ने का काम करेगी, लिहाजा इसका निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।डीएम के निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास का एलाइनमेंट धनसोई बाजार से 01 किलोमीटर पहले से शुरू होकर सिसौंदा से 100 मीटर आगे तक होगा।

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण - डीएम

प्रस्तावित पथ की कुल लंबाई 4.5 किमी है। प्रस्तावित कुल चौड़ाई 12 मीटर है। जिसमें 7 मीटर कैरेज वे एवं सड़क के दोनों ओर 2.5 मीटर शोल्डर रहेगा। वर्तमान में धनसोई बाजार के पास पथ 04 मीटर से 5.5 मीटर तक चौड़ा है।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर, अंचलाधिकारी राजपुर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित थे।

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण - डीएम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।