Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

राज्य व्यापी अभियान के तहत किसान महासभा ने आयोजित किया धरना

अखिल भारतीय किसान महासभा ने अपने राज्य व्यापी अभियान के तहत सभी जिला मुख्यालयों व अनुमंडल कार्यालय व सोन नहर प्रक्षेत्र के सभी सिंचाई कार्यालयों पर किसानों का धरना आयोजित किया। यह धरना डुमरांव अनुमंडल कार्यालय पर भी आयोजित हुआ था।

राज्य व्यापी अभियान के तहत किसान महासभा ने आयोजित किया धरना

राज्य व्यापी अभियान के तहत किसान महासभा ने आयोजित किया धरना

केटी न्यूज/डुमरांव 

धरना को मुख्य तौर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव रामदेव सिंह, भाकपा-माले के जिला सचिव सह केंद्रीय कमिटी सदस्य नवीन कुमार, सिमरी प्रखंड के माले सचिव हरेंद्र राम, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, डुमरांव टाउन सचिव कृष्णा राम , शंकर तिवारी, भगवान पासवान ने संबोधित किया।

राज्य व्यापी अभियान के तहत किसान महासभा ने आयोजित किया धरना

धरना को संबोधित करते हुए बक्सर किसान महासभा के जिला सचिव रामदेव सिंह ने कहा कि हम किसान अब तक के इतिहास में सबसे संकट के दौर से गुजर रहे हैं। जब राज सत्ता ही हमारी खेती, खेत व फसल को कारपोरेट के पक्ष में हमसे छीन लेना चाह रही है। पहले हमारी खेती में मिलने वाली सभी सुविधाओं को समाप्त कर उसे घाटे का कार्य बना दिया, फिर कानून के सहारे खेत-खेती व फसल पर कारपोरेट का कब्जा दिला देना चाहती है।

राज्य व्यापी अभियान के तहत किसान महासभा ने आयोजित किया धरना

पुनः केंद्र सरकार कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति के प्रस्ताव (एन पी एफ ए एम) के जरिए तीनों काले कृषि कानूनों को चोर दरवाजे से राज्यों के माध्यम से लागू कराने कि कोशिश कर रही है। जिसका विरोध देश भर के किसान व  उनके संगठन शुरू कर दिया है।

राज्य व्यापी अभियान के तहत किसान महासभा ने आयोजित किया धरना

उक्त मुद्दों के साथ आम जनता के अन्य प्रश्नों पर भाकपा माले द्वारा पटना में 9 मार्च 2025 को आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली को सफल बनाने के लिए तन मन धन से सहयोग कर सफल बनाने की अपील किसानो से की गई।

राज्य व्यापी अभियान के तहत किसान महासभा ने आयोजित किया धरना

धरना में इंसाफ मंच के जिला सचिव जाबिर कुरैशी, किसान महासभा के नेता राम ध्यान सिंह, नंदन मुखिया रामजी यादव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

राज्य व्यापी अभियान के तहत किसान महासभा ने आयोजित किया धरना

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।