Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Keshav Times

केसठ में जनजातीय गौरव दिवस पर पदयात्रा और संगोष्ठी का आयोजन

प्रखंड के नेहरू युवा विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पदयात्रा और संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सोनू कुशवाहा ने की।

केसठ में जनजातीय गौरव दिवस पर पदयात्रा और संगोष्ठी का आयोजन

केसठ में जनजातीय गौरव दिवस पर पदयात्रा और संगोष्ठी का आयोजन

केटी न्यूज/केसठ

प्रखंड के नेहरू युवा विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पदयात्रा और संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सोनू कुशवाहा ने की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास देश की अस्मिता और स्वतंत्रता संघर्ष का अभिन्न अध्याय है। बिरसा मुंडा जैसे वीर नायकों ने समाजिक समानता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है।

केसठ में जनजातीय गौरव दिवस पर पदयात्रा और संगोष्ठी का आयोजन

संगोष्ठी में शिक्षा, संस्कृति संरक्षण व सामाजिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके बाद जनजातीय इतिहास और वीर शहीदों के त्याग को याद करते हुए पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर बस पड़ाव तक पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने जनजातीय नायकों के सम्मान में नारे लगाए। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय नायकों के योगदान को याद करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।मौके पर अंकित कुमार, पंकज कुमार, पिंटू कुमार, खुशबू कुमारी, चंदा कुमारी, सुमन कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।