Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

डुमरांव निबंधन कार्यालय को मिलेगा स्थायी ठिकाना, तैयारी तेज

डुमरांव में निबंधन कार्यालय के लिए स्थायी भवन का सपना अब साकार होने की कगार पर है। पिछले तीन वर्षों से अस्थायी व्यवस्था के तहत पंचायत सभा भवन में संचालित हो रहा निबंधन कार्यालय जल्द ही अपनी पहचान और सुविधाओं के साथ नए भवन में नजर आएगा। प्रशासनिक स्तर पर जमीन चयन और प्रस्ताव पारित होने के बाद वर्ष 2026 में भवन निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है।

डुमरांव निबंधन कार्यालय को मिलेगा स्थायी ठिकाना, तैयारी तेज

-- 2026 में नए भवन का निर्माण प्रस्तावित, 37 डिसमील भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय की तैयारी

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में निबंधन कार्यालय के लिए स्थायी भवन का सपना अब साकार होने की कगार पर है। पिछले तीन वर्षों से अस्थायी व्यवस्था के तहत पंचायत सभा भवन में संचालित हो रहा निबंधन कार्यालय जल्द ही अपनी पहचान और सुविधाओं के साथ नए भवन में नजर आएगा। प्रशासनिक स्तर पर जमीन चयन और प्रस्ताव पारित होने के बाद वर्ष 2026 में भवन निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है।निबंधन कार्यालय वर्तमान में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत सभा भवन में सीमित संसाधनों के साथ संचालित हो रहा है। जगह की कमी, बैठने की अव्यवस्था और बढ़ती भीड़ के कारण आम नागरिकों को जमीन रजिस्ट्री, दस्तावेज पंजीकरण और अन्य जरूरी कार्यों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

डुमरांव निबंधन कार्यालय को मिलेगा स्थायी ठिकाना, तैयारी तेज

वहीं कार्यालय कर्मियों को भी दैनिक कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थायी और सुव्यवस्थित भवन की मांग लंबे समय से उठ रही थी।इसी कड़ी में अनुमंडलाधिकारी कार्यालय में एक अहम प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने की। बैठक में निबंधन कार्यालय के लिए उपयुक्त भूमि चयन पर गहन चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थलों का अवलोकन कर अपनी-अपनी राय रखी। विचार-विमर्श के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में ही भवन निर्माण को सबसे उपयुक्त माना गया।

डुमरांव निबंधन कार्यालय को मिलेगा स्थायी ठिकाना, तैयारी तेज

बैठक में निबंधन कार्यालय के नए भवन के लिए लगभग 37 डिसमील भूमि को स्वीकृति दी गई। यह निर्णय जमीन की उपलब्धता और परिसर में पहले से चल रहे अन्य विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया। हालांकि निबंधन विभाग की ओर से एक एकड़ भूमि की मांग की गई थी, लेकिन व्यावहारिक परिस्थितियों को देखते हुए सीमित जमीन पर ही भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, भूमि चयन के बाद अब अगली प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जाएंगी। इसमें विभागीय स्वीकृति, भवन का नक्शा और डिजाइन तैयार करना, लागत का आकलन तथा टेंडर प्रक्रिया शामिल है। सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर वर्ष 2026 में निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बनाई गई है।

डुमरांव निबंधन कार्यालय को मिलेगा स्थायी ठिकाना, तैयारी तेज

नए निबंधन कार्यालय भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें पर्याप्त रजिस्ट्री काउंटर, विशाल प्रतीक्षालय, सुरक्षित रिकॉर्ड रूम, अधिकारियों और कर्मियों के लिए अलग-अलग कक्ष तथा नागरिकों के लिए बेहतर बैठने और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे न सिर्फ कामकाज की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि लोगों को पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं भी मिल सकेंगी।स्थानीय लोगों का मानना है कि नए भवन के निर्माण से निबंधन कार्यालय की कार्यप्रणाली में बड़ा सुधार आएगा। वर्तमान में भीड़ और अव्यवस्था के कारण कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है, जिसे नए भवन में बेहतर प्रबंधन के जरिए नियंत्रित किया जा सकेगा। साथ ही डिजिटल और आधुनिक व्यवस्था लागू करने में भी सहूलियत होगी।

डुमरांव निबंधन कार्यालय को मिलेगा स्थायी ठिकाना, तैयारी तेज

-- बोले बीडीओ, 37 डिसमील जमीन देने का प्रस्ताव हुआ है पारित

बीडीओ संदीप पांडेय ने बताया कि निबंधन विभाग की ओर से भवन निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि की मांग की गई थी, लेकिन जमीन की सीमित उपलब्धता और प्रखंड कार्यालय परिसर में अन्य विकास योजनाओं को देखते हुए 37 डिसमील भूमि देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि निर्धारित समय में सभी प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।कुल मिलाकर, डुमरांव के लोगों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आने वाला है। स्थायी निबंधन कार्यालय भवन न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि आम नागरिकों के समय और परेशानी दोनों को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।