सनसनी: राजपुर में बरामदे में सो रहे अधेड़ को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, मौत
घर के बरामदें में सो रहे किसान को अपराधी ने सीने में गोलीमाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके गांव में सनसनी मच गयी। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार सुबह सात बजे के लगभग हुई।
 
                                केटी न्यूज/बक्सर
घर के बरामदें में सो रहे किसान को अपराधी ने सीने में गोलीमाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके गांव में सनसनी मच गयी। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार सुबह सात बजे के लगभग हुई। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी राजपुर थाना को दी। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में हुई है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश कुशवाहा 50 के रूप में हुई। घटना के संबंध में राजपुर थाना ध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश अपने भाई के घर में बने बरामदे में सो रहे थे। घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा सुबह लगभग साढ़े सात बजे दी गयी। मृतक को गोली सीने में दाहिने साइड़ मारी गयी है। घटना के संबंध में परिजन अभी कुछ भी नही बोल रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। एफएसएल की टीम बुलाय गयी है।
 
                             
                             Keshav Times
                                    Keshav Times                                 
                             
                             
    
             
    
             
    
             
    
             
    
             
    
            
 
    
 
    
 
    
 
    
