Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

झोपड़ी में सो रहे धनसोई में बुजुर्ग दिव्यांग की गोली मार कर हत्या

झोपड़ी में सो रहे धनसोई में बुजुर्ग दिव्यांग की गोली मार कर हत्या

केटी न्यूज/ बक्सर

रविवार की रात धनसोई थाना क्षेत्र के चपटही गांव में एक दिव्यांग वृद्ध की गोलीमार हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक गांव के 65 वर्षीय सहेंद्र राम घर से दूर एक झोपड़ी में दुकान चलाते थे तथा रात में उसी दुकान में सोते थे। घटना देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का छोटा पुत्र निरंजन भी अपने पिता के साथ सो रहा था।

झोपड़ी में सो रहे धनसोई में बुजुर्ग दिव्यांग की गोली मार कर हत्या

मध्य रात्रि पांच की संख्या में अपराधी उसके झोपड़ी में पहुंचे और निरंजन को जगा कर वहां से भगा दिए और उसके पिता के कनपटी के पास सटाकर गोली मार दिए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक छह माह पहले हुए सत्यनारायण हत्याकांड का नाम ज्यादा व्यक्ति भी था।

झोपड़ी में सो रहे धनसोई में बुजुर्ग दिव्यांग की गोली मार कर हत्या

उस हत्याकांड में मृतक का एक पुत्र अभी भी जेल में है। जबकि दो परदेश में नौकरी करते हैं। घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।

झोपड़ी में सो रहे धनसोई में बुजुर्ग दिव्यांग की गोली मार कर हत्या

बक्सर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस जल्दी है हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।