बक्सर के युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

बक्सर के युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

हत्यारे ने चाकू गोद की है हत्या, डेढ़ दशक से दिल्ली में था दीवान के बड़का गांव का भरत

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के युवक की दिल्ली में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार शाम की है। गुरुवार को उसका शव गांव पहुंचा। गांव पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अंतर्गत सिकरौल थाना क्षेत्र के दीवान के बड़का गांव निवासी जंग बहादुर चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र भरत चौधरी दिल्ली में लगभग 15 वर्षाे से कार्य करता था। वर्तमान में लगभग दो तीन साल पहले वो खुद की कंपनी आरंभ कर लिया था और अपने भाई और साथ में लगभग आधा दर्जन मजदूरों के साथ जूता सिलाई की फैक्ट्री चलाता था। सोमवार की शाम फैक्ट्री से अपने आवास लौट रहा था।

तभी रास्ते में उसके साथ काम करने वाले बिहार के ही एक दूसरे युवक ने उसे बातों में उलझा घर के समीप ही चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसका सीसी टीवी फुटेज दिल्ली पुलिस के हाथ लग गया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना दिल्ली के नागलोई थाना अंतर्गत कौमुदी नगर में घटित हुई जिसके बाद स्थानीय थाना द्वारा शव को कब्जे में

लेकर सूचना परिजनों को दिया गया। मंगलवार को परिजन दिल्ली के लिए रवाना हुए और गुरुवार की सुबह शव लेकर गांव पहुंचे। भरत चार भाईयो में तीसरे स्थान पर था और पिता एक साधारण किसान है। वही इसके दिल्ली में जाकर रोजगार करने के बाद घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा था। उसकी मौत से परिवार के समक्ष दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यही कारण है कि उसकी मौत से पूरा परिवार बदहवास हो गया है।