संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का फंदे से लटकता शव बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का फंदे से लटकता शव बरामद

- मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की जताई आशंका

केटी न्यूज / बक्सर (डुमरांव)

जिले के डुमरांव प्रखंड स्थित कोरानसराय में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव बरामद किया गया। मृतका ने अपने ससुराल में ही फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। घटना सोमवार की अहले सुबह की है। मृतका की पहचान कोरानसराय गांव निवासी पेंटर साह की पत्नी रानी देवी बताई जा रही है। जिनकी शादी को अभी एक साल पहले ही हुई थी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिसके बाद परिजनों से मामले के संंबंध में पूछताछ की गई। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञ रहने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के मायके से संपर्क किया। जिसमें उसके परिजनों ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर हत्या करने की आशंका जताई। मृतका के मायके पक्ष के अनुसार शादी के एक माह के अंदर ही रानी को प्रताड़ित किया जाने लगा था। बात बात पर उसके ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करते थे और गाली-गलौज किया जाने लगा। हाल के दिनों में उसके साथ मारपीट भी किया जाने लगा। मामले में पुलिस को अब तक मायके पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हो सका। थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि मामले में अभी कुछ कहना मुनासिब नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।