Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

नया भोजपुर में मां ने उठाया खौफनाक कदम चार की मौत:पति ने नही खरीदा मोबाईल तो पत्नी ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, मां समेत तीनों बच्चों की मौत

बक्सर जिले के नया भोजपुर गांव में पति के द्वारा नया मोबाइल नही खरीद कर देने पर पत्नी ने गुस्से से तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिसमें तीन बच्चों समेंत मां की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है।

नया भोजपुर में मां ने उठाया खौफनाक कदम चार की मौत:पति ने नही खरीदा मोबाईल तो पत्नी ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, मां समेत तीनों बच्चों की मौत

नया भोजपुर में मां ने उठाया खौफनाक कदम चार की मौत:पति ने नही खरीदा मोबाईल तो पत्नी ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, मां समेत तीनों बच्चों की मौत

केटी न्यूज/ बक्सर/डुमरांव

अनुमंडल के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक लोमहर्षक घटना घटित हुई है। पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों समेत खुद भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए पहले डुमरांव अनुमंडल अस्पताल तथा वहां से रेफर होने के बाद बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पहले मां तथा दो बच्चे की मौत हो गई। वही तीसरे बच्चे की मौत पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई है।

नया भोजपुर में मां ने उठाया खौफनाक कदम चार की मौत:पति ने नही खरीदा मोबाईल तो पत्नी ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, मां समेत तीनों बच्चों की मौत

 घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतकों में सुनील कुमार की पत्नी सविता देवी 30 वर्ष पुत्री ज्योति 5 वर्ष, पुत्र आकाश तीन वर्ष तथा विकास एक वर्ष शामिल है जानकारी के अनुसार सुनील राज मिस्त्री का काम करता था तथा सविता उसकी तीसरी पत्नी थी। मंगलवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था इसके बाद सुनील काम पर निकल गया, इधर सविता ने घर में रखे कीटनाशक खुद भी खा लिया तथा बच्चों को भी खिला दिया।

नया भोजपुर में मां ने उठाया खौफनाक कदम चार की मौत:पति ने नही खरीदा मोबाईल तो पत्नी ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, मां समेत तीनों बच्चों की मौत

ग्रामीण सूत्रों की माने तो पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को संभवतः मोबाइल को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जबकि ग्रामीण सूत्रों की माने तो पति का अवैध संबंध भी विवाद का कारण था।

नया भोजपुर में मां ने उठाया खौफनाक कदम चार की मौत:पति ने नही खरीदा मोबाईल तो पत्नी ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, मां समेत तीनों बच्चों की मौत

स्थानीय पुलिस ने विवाद के कारण की पुष्टि नहीं की है थानाध्यक्ष चंदन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है अभी परिवार के लोग शवों का पोस्टमार्टम करवाने गए हैं। उनसे पूछताछ के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। वही इस घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है, जबकि मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।