Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

टीवी रियलिटी शो में पुरस्कृत हुई डुमरांव की सुमन

टीवी रियलिटी शो में पुरस्कृत हुई डुमरांव की सुमन

केटी न्यूज/डुमरांव

हाल ही में उत्तराखंड के रुड़की में टीवी रियलिटी शो हुनर का मंच द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर एक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डुमरांव स्थित बिस्मिल्लाह खां संगीत एकेडमी की प्राचार्या कुमारी सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बिहार का मान बढ़ाया है। इन्होंने खुद से लिखे गाने को संगीत में ढालकर प्रस्तुत किया था जिसकी सराहना निर्णायकों ने भी की।

टीवी रियलिटी शो में पुरस्कृत हुई डुमरांव की सुमन

बताते चलें कि कुमारी सुमन ने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से प्रभाकर की डिग्री प्राप्त की है साथ ही इन्होंने लवली युनिवर्सिटी से एमसीए भी किया है। फिलवक्त संगीत में ही मास्टर डिग्री कोर्स की तैयारी चल रही है। 23 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार स्वरूप खूबसूरत मेडल एवं

टीवी रियलिटी शो में पुरस्कृत हुई डुमरांव की सुमन

प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बताया गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के माध्यम से नृत्य संगीत के क्षेत्र में प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे आने का मौका तो मिलता ही है, साथ ही साथ म्यूजिक कम्पनियों अथवा इससे जुड़े कई संस्थानों में रोजगार का मौका भी मिलता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।