केटी न्यूज़। जौनपुर
जौनपुर: नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में घुसकर दादी और पोते पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल दादी और पोते को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू, वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बरईपार निवासी शनि यादव (पुत्र राजेन्द्र यादव) अपनी दादी कमला यादव के साथ नईगंज स्थित दुकान पर बैठे थे। तभी करीब 11:30 बजे बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर दोनों पर गोलियां चला दीं। शनि यादव को पीठ और पैर में, जबकि कमला यादव को पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सीओ देवेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।