केटी न्यूज़/लखनऊ
सावन के आने पर दिल्ली और अन्य राज्यों में मौसम उमस भरा बना हुआ था।आज राजधानी दिल्ली समेत कई आस पास के राज्यों में बारिश हुई है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज हुई कि विधानसभा परिसर में भी पानी घुस गया।बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया था।लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई थी।तेज हवाओं के मूसलाधार बारिश का ये आलम है कि विधानसभा में जलभराव हो गया है।हजरतगंज की सड़कों पर कई गाड़ियां डूब गई हैं। सड़कों पर पानी भर गया है।
यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच, विधानसभा के परिसर में पानी भर गया है।विधानसभा के ग्राउंड फ्लोर में पूरे कमरों में पानी भर गया है।विधानसभा की छतों से भी बारिश के पानी टपकने की बात सामने आई है।विधायकों और कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश की वजह से उन्हें आने जाने में मुश्किलें आएंगी। कई सामान भी बारिश के पानी में भीग गए हैं।
जब विधानसभा में पानी घुसा तब मुख्यमंमत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। बाद में उन्हें दूसरे गेट से बाहर निकाला गया। बारिश का बहाव इतना तेज था कि विधानसभा के सचिवालय में भी पानी घुस गया। यहां तक कि नगर निगम में भी पानी घुस गया है।ऐसे हालात को देखते हुए यूपी विधानसभा में पानी भरने पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कटाक्ष किया है। उन्होंने जलभराव का वीडियो शेयर करते हुए 'एक्स' पर लिखा, बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।