भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 21 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

रोहतास जिले के सासाराम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कार्यकर्ताओं ने अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन में विशाल प्रदर्शन किया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 21 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

केटी न्यूज/सासाराम (रोहतास)

सासाराम (रोहतास): रोहतास जिले के सासाराम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कार्यकर्ताओं ने अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन में विशाल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदर्शन के दौरान, CPI कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना को वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, वृद्ध एवं विधवा पेंशन में बढ़ोतरी, भूमिहीनों को पाँच डिसमिल जमीन देने, महंगाई पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का पत्र एडीएम चंद्रशेखर प्रसाद को सौंपा।

वक्ताओं ने कहा कि राज्य में अफसरशाही और घूसखोरी की समस्या बेहद गंभीर हो गई है, और जिले में कोई भी कार्य बिना पैसे दिए नहीं हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी 21 सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।