Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा
Keshav Times

रफ्तार का कहर: पटना-बक्सर फोरलेन सड़क पर दो ट्रेलरो की टक्कर, एक चाट में गिरी, दुकान में जा घुसी दूसरी

बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर शुक्रवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। यह घटना रात करीब 10.30 बजे दलसागर टोल प्लाजा के समीप की है। इस घटना में जान-माल की क्षति नहीं हुई है। हालांकि, सड़क किनारे स्थित एक चाय व किराने की दुकान पूरी तरह से टूट गई है, वहीं दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए है।

रफ्तार का कहर: पटना-बक्सर फोरलेन सड़क पर दो ट्रेलरो की टक्कर, एक चाट में गिरी, दुकान में जा घुसी दूसरी

-- दुकान बंद होने से जान-माल की नहीं हुई क्षति, एनएच 922 दलसागर टोल प्लाजा के समीप की है घटना

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर शुक्रवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। यह घटना रात करीब 10.30 बजे दलसागर टोल प्लाजा के समीप की है। इस घटना में जान-माल की क्षति नहीं हुई है। हालांकि, सड़क किनारे स्थित एक चाय व किराने की दुकान पूरी तरह से टूट गई है, वहीं दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए है। जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के समीप पहले से 18 चक्के वाला एक टेलर खड़ा था, रात करीब 10.30 बजे पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी टेलर का चालक अचानक नियंत्रण खो दिया तथा सामने खड़ी वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। 

रफ्तार का कहर: पटना-बक्सर फोरलेन सड़क पर दो ट्रेलरो की टक्कर, एक चाट में गिरी, दुकान में जा घुसी दूसरी

इस घटना में जहां, टक्कर लगने के बाद पहले से खड़ी टेलर चाट में पलट गई, वहीं टक्कर मारने के बाद दूसरी टेलर सड़क किनारे स्थित कृष्णा चाय व किराने दुकान में जा घुसी। जिस कारण दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है तथा दुकानदार को हजारों रूपए की क्षति पहुंचा है। दोनों वाहनों के चालक व सह चालक सुरक्षित बताए जा रहे है। इसकी जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।  बता दें कि बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों वाहन दुर्घटना की संख्या काफी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि परिवहन नियमों का उल्लंघन तथा वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटना की बड़ी कारण मानी जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।