Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

रांची के रीमिक्स फॉल में डूबने से बक्सर के सगे भाईयों की मौत, पसरा मातम

बक्सर के दो किशोरों की झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। दोनों सगे भाई थे तथा अपने परिवार के साथ रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर इलाके में रहते थे तथा मूल रूप से बक्सर के बगेन थाना क्षेत्र के शुकर टोला गांव के निवासी थे। शनिवार को दोनों का शव पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान स्वजनों के क्रंदन चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों ने भारी मन से दोनों का अंतिम संस्कार किया।

रांची के रीमिक्स फॉल में डूबने से बक्सर के सगे भाईयों की मौत, पसरा मातम

रांची के रीमिक्स फॉल में डूबने से बक्सर के सगे भाईयों की मौत, पसरा मातम

- बक्सर के बगेन थाना क्षेत्र के शुकर टोला गांव के रहने वाले थे मृतक, रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर इलाके में रहता था परिवार, दोस्तों के साथ फॉल में नहाने गए थे दोनों भाई, एक दूसरे को बचाने में दोनों डूबे

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के दो किशोरों की झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। दोनों सगे भाई थे तथा अपने परिवार के साथ रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर इलाके में रहते थे तथा मूल रूप से बक्सर के बगेन थाना क्षेत्र के शुकर टोला गांव के निवासी थे। शनिवार को दोनों का शव पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान स्वजनों के क्रंदन चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों ने भारी मन से दोनों का अंतिम संस्कार किया। 

रांची के रीमिक्स फॉल में डूबने से बक्सर के सगे भाईयों की मौत, पसरा मातम

मृतकों में शुकर टोला निवासी संजय यादव के पुत्र शुभम कुमार उम्र 17 वर्ष व राज कुमार उम्र 16 वर्ष शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ एक चार पहिया वाहन रिजर्व कर खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रीमिक्स फॉल में नहाने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे नहाने के दौरान ही अचानक राजकुमार नदी के तेज धारा में बहने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में शुभम भी डूबने लगा और देखते ही देखते दोनों भाई डूब गए।

रांची के रीमिक्स फॉल में डूबने से बक्सर के सगे भाईयों की मौत, पसरा मातम

उन दोनों को डूबता देख साथियों ने शोर मचाना शुरु किया। उनकी चीख सुन आसपास के लोगों में से कुछ ने नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद राज कुमार यादव को बाहर निकाला गया। बेसुध राज कुमार को बुंडू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके भाई शुभम कुमार की बॉडी चट्टानों के बीच फंस गई थी, जिसे निकालने में लोगों को करीब साढ़े तीन घंटे लग गये थे।

रांची के रीमिक्स फॉल में डूबने से बक्सर के सगे भाईयों की मौत, पसरा मातम

मारंगहादा पुलिस ने दोनों भाइयों का शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। इसके बाद स्वजन शव लेकर अपने पैतृक गांव पहुंचे। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि दोनों भाई होनहार थे तथा शुभम इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दिया था। सगे भाईयों की मौत से परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है। वहीं, दो किशोरों की मौत से शुकर टोला में मायूशी छाई है।

रांची के रीमिक्स फॉल में डूबने से बक्सर के सगे भाईयों की मौत, पसरा मातम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।