प्रो. एके दूबे का महाशिवरात्रि महोत्सव में सहभागिता का आह्वान, सभी आत्मीय बंधुओं को आमंत्रण

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिमरी प्रखंड के दुबौली गांव में आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजक स्थानीय गांव निवासी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अखिलेश दूबे ने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पारिवारिक और आत्मीय बंधुओं से विशेष आग्रह किया गया है। बता दें कि प्रो. दूबे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक के साथ ही संघ परिवार से जुड़े है तथा इतिहास संकलन में सक्रिय है।

प्रो. एके दूबे का महाशिवरात्रि महोत्सव में सहभागिता का आह्वान, सभी आत्मीय बंधुओं को आमंत्रण

केटी न्यूज/डुमरांव

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिमरी प्रखंड के दुबौली गांव में आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजक स्थानीय गांव निवासी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अखिलेश दूबे ने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पारिवारिक और आत्मीय बंधुओं से विशेष आग्रह किया गया है। बता दें कि प्रो. दूबे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक के साथ ही संघ परिवार से जुड़े है तथा इतिहास संकलन में सक्रिय है।वे इतिहास संकलन केशवकुंज दिल्ली के उपाध्यक्ष भी हैं, ने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

यह पर्व समाज को एक सूत्र में बांधने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और आगंतुकों को आध्यात्मिक शांति के साथ सांस्कृतिक आनंद की अनुभूति होगी। महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। यह आयोजन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर उनके पैतृक गांव दुबौली के शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित होगा।

प्रो. दुबे ने सभी आत्मीय बंधुओं, परिवारजनों और शुभचिंतकों से अनुरोध किया कि वे इस पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और महोत्सव की गरिमा को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर आयोजकों में भी उत्साह है और तैयारियां जोरों पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देने में सफल होगा।