जदयू प्रदेश महासचिव विनोद राय की चाची नहीं रही, शोक का तांता

जदयू प्रदेश महासचिव विनोद राय की चाची नहीं रही, शोक का तांता

केटी न्यूज/डुमरांव

जदयू के प्रदेश महासचिव व डुमरांव के चर्चित होटल व्यवसायी विनोद राय के चाची देव मुना देवी का निधन हो गया है। उनका निधन बुधवार की रात 85 वर्ष की अवस्था में पैतृक गांव सिमरी प्रखंड के गायघाट में हुआ है। उनके पति योगेन्द्र राय गायघाट पंचायत के पूर्व मुखिया है। वे 47 वर्षों तक इस पंचायत के मुखिया रहे है। उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया है। गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम बक्सर के चरित्रवन घाट पर किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में पचायत के ग्रामीणों के अलावे बड़ी संख्या में जदयू नेता व कार्यकर्ता उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। विनोद राय ने बताया कि चाची के निधन से उनके परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है।