Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना चौसा स्टेशन और कमरपुर हाल्ट के बीच की है। बताया जाता है कि युवक किसी ट्रेन से अचानक गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी।

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

केटी न्यूज/चौसा 

ग्रामीणों द्वारा ट्रैक के बगल में शव पड़े होने से मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक धारीदार टीशर्ट और कथई रंग का पैंट पहने हुए था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक संभवतः यात्रा के दौरान असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया होगा।  फिलहाल पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी रजिस्टर की मदद से उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। वहीं, घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और काफी देर तक लोग घटनास्थल पर जुटे रहे।

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।