Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

फरार आरोपियों के घर चस्पया गया इश्तेहार, वृद्धा की मौत मामले में कार्रवाई तेज

कोर्ट के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अखौरीपुर गोला में मारपीट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है, जिसमे फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की वारंट का इस्तेहार चस्पया गया। बता दें कि इसी वर्ष कचरा हटाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की अस्पताल में मौत हो गई थी।

फरार आरोपियों के घर चस्पया गया इश्तेहार, वृद्धा की मौत मामले में कार्रवाई तेज

फरार आरोपियों के घर चस्पया गया इश्तेहार, वृद्धा की मौत मामले में कार्रवाई तेज

केटी न्यूज/चौसा

इस मामले में एक पक्ष के छह लोगों रिम्पू रंजन, श्रीराम सिंह, हनुमान सिंह, शिवम कुमार, राजू सिंह और सुशर्मा सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद न्यायालय ने पहले वारंट जारी किया। इसके बावजूद आरोपी सामने नहीं आए तो कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी करने का आदेश दिया।

फरार आरोपियों के घर चस्पया गया इश्तेहार, वृद्धा की मौत मामले में कार्रवाई तेज

निर्देशानुसार पुलिस ने गांव में मुनादी कराई और फिर सभी छह आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार में स्पष्ट किया गया है कि आरोपी जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करें, अन्यथा कानूनन सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही, यदि आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं तो संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में चर्चा तेज है।

फरार आरोपियों के घर चस्पया गया इश्तेहार, वृद्धा की मौत मामले में कार्रवाई तेज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।