वारदात : पोखरा में नगा अवस्था मे मिला युवक का लाश मची हड़कंप

वार्ड 2 में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिस घटना की खबर सुनते ही परिजनों में मातम मच गई। मृतक की पहचान स्थानीय शहर के 21 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है।

वारदात : पोखरा में नगा अवस्था मे मिला युवक का लाश मची हड़कंप

परिज व स्थानीय लोगों ने तेंदुनी चौक को  किया घंटों  जाम

प्रशासन से मुआवजे और हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष व सीओ ने परिजनों को इंसाफ का दिलाया भरोसा 

केटी न्यूज/बिक्रमगंज (रोहतास) 

 

वार्ड 2 में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिस घटना की खबर सुनते ही परिजनों में मातम मच गई। मृतक की पहचान स्थानीय शहर के 21 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर क्षेत्र के वार्ड 2 निवासी अशोक कुमार का 21 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार गुरुवार की सुबह करीब 5:30 अपने घर से चाचा कन्हैया प्रसाद से बिजली टेप मांग कर निकला था। लेकिन देर दोहर घर नही लौटने पर उनके परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाना शुरू किया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तालाश करने के उसी वार्ड में स्थित एक पोखरा से करीब दोपहर 4 बजे उसकी नंगे हालत में शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। जिसके शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। जिसकी खबर मिलते ही शव के साथ परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने शहर के मुख्य तेंदुनी को जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाने लगे। जिस घटना की खबर सुन थानाध्यक्ष ललन कुमार और सीओ रजत कुमार बर्नवाल पुलिस बल से साथ घटनास्थल पहुंच सड़क जाम कर रहें मृतक के परिजनों सहित लोगों को शांति व्यवस्था बनाने की अपील करते हुए उनकी बातों को सुनी। उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की बाते कही।

मृतक के परिजनों की मांग पर की आश्वासन पर हटी जाम  :

शहर के मुख्य तेंदुनी चौक पर हत्या को लेकर  वरीय नेता बलीराम मिश्रा, वार्ड सदस्य लडडू कुमार, रामजी वैश्य,पूर्व नगर परिषद उप सभापति विकास सिंह, नेता सोनू पांडे, घनश्याम सिंह सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजा दिलाने सहित अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग पर परिजन के साथ अड़े रहें। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने उनके मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। वही घटना के संबंध मृतक के पिता ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। दुसरी तरफ घटना के पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिन्हें लोग ढांढस दिलाने में जुटे हैं।