अच्छी पहल, सेंट्रल जेल के कैदियों को दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण

अब बक्सर केन्द्रीय कारा के कैदी माउस क्लीक करे देश दुनिया की जानकारी से रूबरू होने के साथ ही अपने ज्ञान को भी बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ( एनआरईएलआईटी ) बक्सर के द्वारा उन्हें सीमित समय का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अच्छी पहल, सेंट्रल जेल के कैदियों को दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण

-- राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा चयनित 30 बंदियों को दिया जाएगा 15 दिन में 90 घंटे का प्रशिक्षण

केटी न्यूज/बक्सर

अब बक्सर केन्द्रीय कारा के कैदी माउस क्लीक करे देश दुनिया की जानकारी से रूबरू होने के साथ ही अपने ज्ञान को भी बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ( एनआरईएलआईटी ) बक्सर के द्वारा उन्हें सीमित समय का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण 11 जून से 15 दिनों (90 घंटे) का होगा, जिसमें पहले दौर के लिए 30 बंदियों का चयन इस प्रशिक्षण के लिए किया गया है। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए कारा एवं सुधार सेवाए गृह विभाग (कारा), बिहार सरकार द्वारा दस कंप्यूटर सेट बंदियों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

विदित हो कि 11 जून को अरविन्द कुमार चौधरी भाप्रसे अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग बिहार के द्वारा आदर्श केन्द्रीय कारा, बेऊर, पटना, केन्द्रीय कारा, बक्सर एवं शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में बंदियों के कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

अधीक्षक केंद्रीय कारा बक्सर के द्वारा बताया गया कि बंदियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले बंदियों को राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बक्सर के द्वारा लेवल-2 स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इसकी जानकारी मिलते ही एक तरफ चयनित कैदियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।