Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

झाड़ी में छिपाकर बेच रहा था शराब, पुलिस ने पकड़ा, दो गिरफ्तार

झाड़ी में छिपाकर बेच रहा था शराब, पुलिस ने पकड़ा, दो गिरफ्तार

झाड़ी में छिपाकर बेच रहा था शराब, पुलिस ने पकड़ा, दो गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने सुमित्रा कॉलेज रोड स्थित झाड़ी में छिपाकर बेचे जा रहे शराब को पकड़ने में सफलता पायी है। इस मामले में पुलिस ने डुमरांव के बड़का अंगना निवासी पंकज कुमार और अजमेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने जब झाड़ी की तलाशी ली तो बोरे में छिपाकर रखे गये 130 पीस अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. पुलिस की टीम पकड़े गये दोनों धंधेबाजों से कड़ी पूछताछ के बाद कई अहम सुराग पाया है, जिसके आधार पर छापेमारी शुरू की गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झाड़ी में कुछ लोग शराब की बिक्री कर रहे है। पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पहुंची, जिसे देखते ही धंधेबाज भागने लगे। पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी। वहीं दूसरी ओर एसडीएम आवास के समीप शराब के नशे में हंगामा करते एक शराबी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी छोटका सिंघनपुरा का रहने वाला संतोष ओझा बताया जाता है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी का मेडिकल जांच करायी गयी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।