होली से पहले पुलिस का एक्शन मोड, नाव से आ रही शराब की खेप पर छापा, दो तस्कर गिरफ्तार

होली पर्व को देखते हुए राजपुर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के निकृष गांव के बधार में कर्मनाशा नदी के रास्ते लाई जा रही अवैध शराब की खेप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 46 लीटर शराब बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

होली से पहले पुलिस का एक्शन मोड, नाव से आ रही शराब की खेप पर छापा, दो तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/राजपुर

होली पर्व को देखते हुए राजपुर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के निकृष गांव के बधार में कर्मनाशा नदी के रास्ते लाई जा रही अवैध शराब की खेप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 46 लीटर शराब बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश से नाव के जरिए चार तस्कर शराब लेकर कर्मनाशा नदी के किनारे पहुंचे थे। वहां से शराब को बाइक पर लादकर आगे खपाने की तैयारी थी। जैसे ही तस्कर निकलने की कोशिश में थे, पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। तलाशी के दौरान बैग में रखी विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद हुई।

कार्रवाई में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के भेलूपुर गांव निवासी ब्रजेश चौधरी और सनी देओल चौहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन बाइक भी जब्त कर ली गई हैं।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नदी घाटों और सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। चौकीदारों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी।