चक्की में पांच हजार का इनामी आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। चक्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा गांव में पुलिस ने सुनियोजित छापेमारी कर फरार चल रहे अभियुक्त ब्रह्मेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया।

चक्की में पांच हजार का इनामी आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

केटी न्यूज/चक्की

लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। चक्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा गांव में पुलिस ने सुनियोजित छापेमारी कर फरार चल रहे अभियुक्त ब्रह्मेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि ब्रह्मेश्वर यादव के खिलाफ चक्की थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इसके बावजूद आरोपी गांव में ही रहकर खुद को सुरक्षित समझ रहा था।

गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित रणनीति बनाई और बिना किसी हलचल के लक्ष्मण डेरा में दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से आरोपी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच चल रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि फरारी के दौरान उसे किस-किस का संरक्षण प्राप्त था।इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इलाके में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की धरपकड़ से आम लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।