भैंस खरीदने पहुंचे थे दो संदिग्ध, रात में तीन भैंसें चोरी होने का आरोप
स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में पशुपालक के घर के पास बंधी तीन भैंसों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पशुपालक के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में पशुपालक के घर के पास बंधी तीन भैंसों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पशुपालक के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पशुपालक सोनू कुमार के अनुसार, 19 अगस्त की रात उसके घर के समीप बंधी दो दुधारू और एक गैर-दुधारू भैंस अचानक गायब हो गईं। सुबह जानकारी होने पर आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन तीनों भैंसों का कोई सुराग नहीं मिला।

पशुपालक ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले झुना नट और कुनु नट नामक दो व्यक्ति उसके पास भैंस खरीदने के सिलसिले में आए थे। दोनों ने भैंसों को देखा और खरीदारी को लेकर बातचीत की थी। इसके बाद रात में भैंसों के चोरी हो जाने से पशुपालक को दोनों पर संदेह हुआ।पशुपालक ने आशंका जताई है कि भैंसों की खरीदारी के बहाने दोनों ने पहले पशुओं और उनके स्थान की जानकारी ली होगी और मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही चोरी में दोनों की संलिप्तता स्पष्ट हो सकेगी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस संदिग्धों की गतिविधियों और चोरी गई भैंसों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

