चौसा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, पांच उपभोक्ताओं पर जुर्माना और केस दर्ज
बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीम ने गुरुवार को चौसा क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। अलग-अलग स्थानों पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए सभी उपभोक्ताओं पर आर्थिक दंड लगाया गया है, साथ ही उनके खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
केटी न्यूज/चौसा
बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीम ने गुरुवार को चौसा क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। अलग-अलग स्थानों पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए सभी उपभोक्ताओं पर आर्थिक दंड लगाया गया है, साथ ही उनके खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पहली कार्रवाई अखौरीपुर गोल क्षेत्र में की गई, जहां कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान दो लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए। इनमें सुखारी बीन पर 42,354 रुपये और सामली देवी (पति कमला बीन) पर 4,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरी कार्रवाई जासो रोड इलाके में कनीय अभियंता हिमांशु के नेतृत्व में की गई। यहां तीन लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों में विश्वनाथ प्रसाद केशरी पर 15,459 रुपये, अवध बिहारी ठाकुर पर 51,815 रुपये तथा देवेंद्र नाथ राय पर 15,258 रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीनों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

