Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बिहार में सिर्फ जन सुराज ही दिखेगा अभी तो हम पैदल चल रहे हैं प्रचार तो अभी शुरू भी नहीं किया: प्रशांत किशोर

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर को संगठन के दल बनाने से पहले एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगले 6 महीने बाद जहां भी खड़े होंगे, जन सुराज ही नजर आएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जब लोग नहीं माने------

बिहार में सिर्फ जन सुराज ही दिखेगा अभी तो हम पैदल चल रहे हैं प्रचार तो अभी शुरू भी नहीं किया: प्रशांत किशोर

केटी न्यूज/पटना

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर को संगठन के दल बनाने से पहले एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगले 6 महीने बाद जहां भी खड़े होंगे, जन सुराज ही नजर आएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जब लोग नहीं माने, तब हमने इस यात्रा की शुरुआत की। हम पिछले 2 वर्षों से चलते आ रहे हैं। मेरे आलोचक भले ही कुछ भी कहें, लेकिन यह सच है कि हम चल रहे हैं। अब लोग यह कह रहे हैं कि बात तो सही है, लेकिन बिहार में सुधार नहीं होगा। अब मेरे समर्थक कह रहे है कि अगर बिहार सुधरेगा, तो वह जन सुराज से ही सुधरेगा।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी हमारे पास 15 महीने का समय है, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। 2 अक्टूबर को पार्टी का गठन करेंगे, और 6 महीने बाद जहां देखेंगे, वहां जन सुराज ही दिखाई देगा। चाहे आप बैठें, सोएं या खड़े हों, जन सुराज ही दिखेगा, और तीसरा कुछ नहीं। हमने अभी प्रचार शुरू नहीं किया है; हम अभी पैदल चल रहे हैं। हमें अपने काम के लिए दल बनाना होगा। पहले दल बनाने दीजिए, फिर 2 अक्टूबर से देखिएगा कि प्रचार कैसे होता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।