Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने CAA विरोधी और तेजस्वी यादव को घेरा

आज दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने CAA विरोधी और तेजस्वी यादव को घेरा
Nityanand Rai

 

 केटी न्यूज़/बिहार:लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा कोर ग्रुप की नई दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार को बैठक हुई थी। बैठक के बाद आज दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने CAA विरोधी और तेजस्वी यादव को घेरा

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने CAA का विरोध करने वालों के लिए कहा कि उनके अंदर से मानवता समाप्त हो गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश को वादा किया था कि हम CAA कानून लाएंगे। उस वादे को उन्होंने पूरा किया है। जो भी लोग कानून के खिलाफ बोल रहे हैं। उनके अंदर से मानवता समाप्त हो गई। अपने पड़ोसी देशों में जहां धर्म को लेकर लोगों के साथ अन्याय होता था। उनकी संपत्तियां लूट और जला दी जाती थी। उनके बहू बेटी की इज्जत लूट ली जाती थी। जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जाता था।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने CAA विरोधी और तेजस्वी यादव को घेरा

हम सब लोग मिलकर एकजुट होकर लड़ेंगे। 40 की 40 सीट बिहार में जीतेंगे।एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नित्यानंद ने कहा कि इसके लिए निश्चिंत रहिए। एनडीए में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। नित्यानंद राय से चिराग पासवान की  नाराजगी पर भी सवाल किया गया। हाजीपुर सीट को लेकर चाचा और भतीजे में खींचतान चल रही है। राजद इस पर मजे ले रही है। इसको लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि राजद क्या मजे लेगी। वह तो खुद समाप्त हो चुकी है। जो परिवार की पार्टी है। जिसकी बुनियाद ही भ्रष्टाचार और घोटाला है। जिनको लूटना है। वह क्या बोलेंगे।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने CAA विरोधी और तेजस्वी यादव को घेरा

 

 नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी के कारनामों को पूरा बिहार जानता है। यह लोग नफरत की राजनीति करने वाले हैं। सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। हमेशा अपराधियों को संरक्षण देने वाले तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे। 17 महीने में जो उनके कारण विधि व्यवस्था चौपट रही है। अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। तेजस्वी यादव के कारण ही तो नीतीश कुमार तबाह थे। इस लिए एनडीए में आए। नीतीश कुमार तो बिहार का विकास चाहते थे।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने CAA विरोधी और तेजस्वी यादव को घेरा

वहीं सनातन धर्म को लेकर उदय निधि द्वारा दिए गए बयान पर आरा कोर्ट में केस दर्ज हुआ है। उसको लेकर भी केंद्रीय गिरिराज मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जो भी दल सनातन धर्म का अपमान करेगा देश की जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।जिस तरह से सनातन को लेकर एनडी गठबंधन के नेता बयान दे रहे हैं, इस से साफ है कि उसे गठबंधन के नेता सनातन विरोधी हैं।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।