Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

बगैर सूचना और विलंब से आने वाले डॉक्टरों की काटे हाजिरी - सीएस

बगैर सूचना और विलंब से आने वाले डॉक्टरों की काटे हाजिरी - सीएस

- शुक्रवार की शाम सीएस ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण

केटी न्यूज/डुमरांव 

बगैर सूचना और विलंब से आने वाले डॉक्टरों की काटे हाजिरी - सीएस

शुक्रवार शाम सीएस डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएस के पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल में पहुंचते ही सीएस ने सबसे पहले आपातकालीन सेवा में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर की खोजबिन की।

बगैर सूचना और विलंब से आने वाले डॉक्टरों की काटे हाजिरी - सीएस

आपातकालीन सेवा में डॉ. लोकेश कुमार मौजूद रहे। फिर उन्होंने लेबर रूम को देखा। कुछ देर बाद डीएस डॉ. गिरीश कुमार सिंह पहुंचे। सीएस ने डीएस को आदेशित किया कि रूटीन चार्ट के अनुसार चिकित्सक एवं स्टाफ को समय से अस्पताल पहुंच काम करना होगा।

बगैर सूचना और विलंब से आने वाले डॉक्टरों की काटे हाजिरी - सीएस

उन्होंने कहा कि डाक्टर की कमी दूर की जाएगी। उन्होंने डीएस कहा कि जो भी चिकित्सक व कर्मी समय से नहीं पहुंचते हैं या बगैर सूचना के गायब रहते हैं तो उनको अनुपस्थित करते हुए उस दिन का भुगतान रोक दिया जाए। फिर डीएस को उन्होंने बताया की सफाई की जिम्मेदारी अब जीविका को चली गयी है। लिहाजा इस पर ध्यान देना होगा। कहीं गंदगी नहीं दिखाई पड़े।

बगैर सूचना और विलंब से आने वाले डॉक्टरों की काटे हाजिरी - सीएस

फर्स तो साफ रहे ही सीढ़िया भी क्लीन रहना चाहिए। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का पालन होना चाहिए। इसके लिए सभी को निदेशित किया जाए। अस्पताल में जैसे-तैसे आकर ड्यूटी करना नहीं चलेगा। नियम को पालन करना ही होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।