Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

रोटरी जगदीश आई हॉस्पीटल में मुफ्त मोतियाबिंद आपरेशन शिविर आज

सोमवार को नगर के विष्णुमंदिर के पास स्थित रोटरी जगदीश आई हॉस्पीटल में मोतियाबिंद के मरीजों का मुफ्त आपरेशन किया जाएगा। यह आयोजन रोटरी क्लब बक्सर और जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्व. जगदीश प्रसाद के पावन स्मृति में आयोजित किया गया है।

रोटरी जगदीश आई हॉस्पीटल में मुफ्त मोतियाबिंद आपरेशन शिविर आज

केटी न्यूज/डुमरांव

सोमवार को नगर के विष्णुमंदिर के पास स्थित रोटरी जगदीश आई हॉस्पीटल में मोतियाबिंद के मरीजों का मुफ्त आपरेशन किया जाएगा। यह आयोजन रोटरी क्लब बक्सर और जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्व. जगदीश प्रसाद के पावन स्मृति में आयोजित किया गया है। 

मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में जरूरतमंदो रोगियों के मुफ्त जांच कर मोतियाबिंद का मुफ्त आपरेशन किया जायेगा। ट्रस्ट की ओर से रोगियों को मुफ्त दवा, खाना, चश्मा तथा ठहराने की व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष स्व. जगदीश प्रसाद की पावन स्मृति में आंखों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन का यह 18 वर्ष अनवरत जारी है। 

ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि अब तक इस शिविर के माध्यम से हजारों गरीब लोगों का अंधापन दूर किया जा चुका है। रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल प्रत्येक शुक्रवार को गरीब तबके के लोगों का मुफ्त आंखों की जांच का सुविधा प्रदान कर रहा है। प्रत्येक माह स्कूली बच्चो के आंखों का मुफ्त जांच एवं इलाज किया जा रहा है। ताकि अंधापन की समस्या दूर हो सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।