Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

पिकअप पलटने से चार लोग हुआ घायल 13 वर्षीय बालक की मौत

पिकअप पलटने से चार लोग हुआ घायल 13 वर्षीय बालक की मौत

केटी न्यूज/जहानाबाद

कडौना ओपी क्षेत्र के कनौदी गांव के समीप पिकअप पलटने से चार युवक घायल हो गया, बताया जाता है की शकूराबाद थाना क्षेत्र के बरहम स्थान गांव से विक्की कुमार उम्र 13 वर्ष आकाश कुमार उम्र 14  वर्ष एवं नीतीश कुमार समेत चार लोग पिकअप पर सवार होकर कडौना मूर्ति एवं डेकोरेशन लाने के लिए घर से निकला था सभी लोग पिकअप पर मूर्ति एवं

पिकअप पलटने से चार लोग हुआ घायल 13 वर्षीय बालक की मौत

डेकोरेशन का सामान लाद कर अपने गांव लौट रहा था, जैसे ही कनौदी गांव के सभी पहुंचा पिकअप का ड्राइवर संतुलन खो दिया जिसके कारण पिकअप सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें चार छात्र घायल हो गए आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा विक्की कुमार पिता विद्यानंद प्रसाद उम्र 13 वर्ष मृत घोषित कर दिया,

पिकअप पलटने से चार लोग हुआ घायल 13 वर्षीय बालक की मौत

इस घटना की सूचना इसके परिवारजनों को लगी जैसे ही मौत की खबर लगी परिवार में कोहराम मच गया परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। कडौना ओपी के पुलिस ने बताया कि हम लोगों की सूचना मिली कि सड़क के किनारे गड्ढे में पिकअप पलट गया है जब तक हम लोग घटनास्थल पर आए तब तक उन लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को

पिकअप पलटने से चार लोग हुआ घायल 13 वर्षीय बालक की मौत

इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर चले गए जहां एक बालक की मौत हो गई है, हम लोग अपने स्तर से उसकी जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया जहां बच्चे सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी कर रहे थे जैसे ही मौत की खबर मिली पूरे गांव में मातम छा गया जहां बच्चे उल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनाने की तैयारी कर रहे थे ,मौत के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।