देवीशक्ति जीविका संकुल की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, 25 लाख से अधिक का शुद्ध लाभ

शनिवार को देवीशक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ सिकरौल लख की वार्षिक आम सभा का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक पप्पू प्रसाद एवं संकुल संघ के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना तथा आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना की रूपरेखा तय करना था।

देवीशक्ति जीविका संकुल की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, 25 लाख से अधिक का शुद्ध लाभ

केटी न्यूज/नावानगर

शनिवार को देवीशक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ सिकरौल लख की वार्षिक आम सभा का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक पप्पू प्रसाद एवं संकुल संघ के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना तथा आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना की रूपरेखा तय करना था।सीएलएफ की कोषाध्यक्ष ने विस्तृत वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संकुल के अंतर्गत कुल 47 ग्राम संगठन एवं 583 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 6,626 दीदियां जुड़ी हुई हैं। प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में सीएलएफ को 25,46,134 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।

इसके अलावा आईसीएफ एवं सामान्य ऋण के रूप में कुल 5 करोड़ 97 लाख 55 हजार रुपये का ऋण वितरण कर दीदियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त किया गया। कार्यक्रम में जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अखिलेश दीक्षित, लेखापाल अरविंद कुमार, सामुदायिक समन्वयक शंभू कुमार श्रीवास्तव, उदय कुमार सिन्हा, महेश कुमार, एमबीके रौशनी कुमारी सहित सैकड़ों जीविका कैडर और दीदियां उपस्थित रहीं। सभा का समापन सीएलएफ अध्यक्ष कविता देवी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच संचालन क्षेत्रीय समन्वयक मोहम्मद याकूब ने किया। कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास की दिशा में जीविका की मजबूत भूमिका को रेखांकित किया।