आंधी-तूफान से झोपड़ी पर गिरा पेड़, एक वृद्ध की मौत
बीते बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी-तूफान ने नावानगर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव की एक झोपड़ी पर पेड़ गिर गया। जिससे झोपड़ी में बैठे 60 वर्षीय सुभग राम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुभग राम अपने घर के सामने बनी कच्ची झोपड़ी में बैठे थे, तभी तेज हवा के साथ एक पेड़ अचानक गिर पड़ा।
केटी न्यूज/नावानगर
बीते बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी-तूफान ने नावानगर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव की एक झोपड़ी पर पेड़ गिर गया। जिससे झोपड़ी में बैठे 60 वर्षीय सुभग राम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुभग राम अपने घर के सामने बनी कच्ची झोपड़ी में बैठे थे, तभी तेज हवा के साथ एक पेड़ अचानक गिर पड़ा। झोपड़ी कमजोर होने के कारण पूरी तरह ढह गई और वे उसकी चपेट में आ गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अब भी कई परिवार कच्चे घरों में रह रहे हैं, जो ऐसे मौसम में बेहद जोखिम भरे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। इस संबंध में नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि तेज आंधी से झोपड़ी पर पेड़ गिर गया था। झोपड़ी में मौजूद एक वृद्ध की मौत पेड़ की चपेट में आने से हो गई है। देखा जाए तो यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि असुरक्षित आवास और लचर आपदा प्रबंधन की तस्वीर भी पेश करती है।

