डुमरांव में काफी मजबूत है कौमी एकता की जड़े - डॉ शोभा सिंह

डुमरांव में कौमी एकता की जड़े काफी मजबूत रही है। इसे और मजबूत करने का प्रयास हम सभी को मिलकर करना है। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन भी इसी उदेश्य से किया जा रहा है। उक्त बातें जनसुराज की वरिष्ठ नेत्री सह सुमित्रा महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शोभा सिंह ने कही। वे शुक्रवार को अपने अवास पर एक इफ्तार पार्टी का आयोजन की थी, जिसमें दोनों संप्रदाय के सैकड़ो लोग शामिल हुए।

डुमरांव में काफी मजबूत है कौमी एकता की जड़े - डॉ शोभा सिंह

- जनसुराज नेत्री ने अपने आवास पर आयोजित की इफ्तार पार्टी, शामिल हुए दोनों संप्रदाय के लोग

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में कौमी एकता की जड़े काफी मजबूत रही है। इसे और मजबूत करने का प्रयास हम सभी को मिलकर करना है। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन भी इसी उदेश्य से किया जा रहा है। उक्त बातें जनसुराज की वरिष्ठ नेत्री सह सुमित्रा महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शोभा सिंह ने कही। वे शुक्रवार को अपने अवास पर एक इफ्तार पार्टी का आयोजन की थी, जिसमें दोनों संप्रदाय के सैकड़ो लोग शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों व धर्मों के लोगों को मिलकर रहना चाहिए। जन सुराज मुद्दो की राजनीति करती है तथा युवाओं, महिलाओं व पढ़े लिखे लोगों को तरजीह दे रही है। जिससे प्रभावित होकर ही मैंने जनसुराज ज्वाइन किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता कायम करना तथा शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है

तथा इस लक्ष्य के तहत काम शुरू कर दिया गया है। मौका मिलने पर इसे पूरा कर दिखाउंगी।इस मौके पर जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, महिला विंग की अध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव, बक्सर जिलाध्यक्ष जयराम सिंह, महासचिव अरविंद पांडेय समेत दोनों संप्रदाय के सैकड़ो लोग मौजूद थे।