Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

पंचकोशी परिक्रमा: दूसरे दिन नदांव पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

पंचकोशी परिक्रमा: दूसरे दिन नदांव पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

- देवर्षि नारद द्वारा स्थापित नारदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर खिचड़ी का प्रसाद किया ग्रहण

केटी न्यूज/बक्सर 

पंचकोशी परिक्रमा: दूसरे दिन नदांव पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

पंचकोशी परिक्रमा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं का काफिला नदांव पहुंचा। जहां श्रद्धालु नारद सरोवर में स्नान कर महादेव की पूजा अर्चना किया और परंपरा के अनुसार खिचड़ी का प्रसाद खाकर रात्रि विश्राम किया। वही दोपहर तक पंचकोशी परिक्रमा में साधु-संतों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मेला में जिला समेत सूबे के अन्य भागों के अलावा उतर प्रदेश के कई जगहों

पंचकोशी परिक्रमा: दूसरे दिन नदांव पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

से लोग आए हैं। जिससे इस पौराणिक यात्रा का महत्व बढ़ गया है। पंचकोशी परिक्रमा से जुड़े संत व विद्वान प्रवचन के माध्यम से परिक्रमा के उद्देश्य व महत्व को श्रद्धालुओं को बता रहे हैं। वही सुदर्शनाचार्य उर्फ़ भोला बाबा ने प्रवचन के माध्यम से कहा कि पंचकोशी का कारवां अहले सुबह अहिरौली से चलकर दूसरे पड़ाव नारद आश्रम नदांव पहुंचा।

पंचकोशी परिक्रमा: दूसरे दिन नदांव पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

जहां खिचड़ी का प्रसाद खाकर श्रद्धालुओं ने रात गुजारी। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने यात्रा की प्रथम रात अहिरौली में बिताई थी। नदांव स्थित नारद सरोवर में स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद खिचड़ी के प्रसाद का भोग लगाकर भजन-कीर्तन किया गया। सरोवर के समीप स्थित देवर्षि नारद द्वारा स्थापित शिव लिंग की आराधना को श्रद्धालुओं की लंबी कतार दोपहर बाद तक लगी रही। 

पंचकोशी परिक्रमा: दूसरे दिन नदांव पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष व बसांव पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में नारद सरोवर का परिक्रमा किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए शामिल हुए। जिसके बाद परिक्रमा समिति ने श्रद्धालुआंे को प्रसाद ग्रह करवाया। इस दौरान डा. रामनाथ ओझा, रोहतास गोयल, सत्यदेव प्रसाद समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

पंचकोशी परिक्रमा: दूसरे दिन नदांव पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

रात में आयोजित हुआ श्रीराम कथा

पंचकोशी परिक्रमा के दौरान व्याघ्रसर (बक्सर) पंचकोशी परिक्रमा समिति के तत्वावधान में रात को श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें संतों द्वारा नारद चरित्र का बखान किया गया। संतों ने कहा कि नारद भगवान विष्णु के परम भक्त थे। उनसे संबंधित विभिन्न कथाओं का उल्लेख किया गया। मंदिर के आसपास मेला लगा हुआ था। जहां सैकड़ो

पंचकोशी परिक्रमा: दूसरे दिन नदांव पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

की संख्या में श्रद्धालु जमकर खरीददारी कर रहे थे। वही चाट व जलेबी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। मंदिर के पिछले हिस्से में बच्चाे के लिए झूला, जंपिंग पॉइंट, चरखा, नाव इत्यादि लगा हुआ था। जिसपर बच्चें मौज मस्ती कर रहे थे। केनरा बैंक जाशो के प्रबंधक वेद प्रकाश के देखरेख में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर गेट के पास निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लगाया गया था। जहां फर्स्ट एड की व्यवस्था की गयी थी। मौके पर पूर्व सरपंच संजय सिंह, अमरनाथ, उमाशंकर, योगेंद्र सिंह, श्रीमननारायण सिंह समेत कई अन्य लोग सेवा में तत्पर रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।