इमाम हुसैन की याद में बंटा लंगर, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

प्रखंड के केसठ कब्रिस्तान परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व के पूर्व अकीदत, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक लंगर-ए-इमाम हुसैन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान तबर्रुक यानी प्रसाद के रूप में पारंपरिक खिचड़ी का वितरण किया गया।

इमाम हुसैन की याद में बंटा लंगर, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के केसठ कब्रिस्तान परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व के पूर्व अकीदत, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक लंगर-ए-इमाम हुसैन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान तबर्रुक यानी प्रसाद के रूप में पारंपरिक खिचड़ी का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव तथा केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने अपने हाथों से बच्चों एवं अकीदतमंदों के बीच लंगर का खिचड़ा वितरित किया। बच्चों में तबर्रुक प्राप्त करने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

--हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है यह परंपरा : गामा पहलवान

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया गामा पहलवान ने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि लंगर-ए-इमाम हुसैन का आयोजन समाज में प्रेम, शांति, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि केसठ की पहचान हमेशा से आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब रही है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जो सामाजिक एकता की मिसाल है।

--दुआख्वानी के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम की शुरुआत कर्बला के शहीदों और हजरत इमाम हुसैन की याद में दुआख्वानी से हुई। इसके बाद बड़े पैमाने पर तैयार किए गए लंगर-ए-खिचड़ा को तबर्रुक के रूप में उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया गया। इस दौरान देश, प्रदेश तथा क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में आजाद अहमद, जिलानी खान, निशार खान, साबिर अली, जिलाउल हक, मेराजुद्दीन, अलाउद्दीन मास्टर सहित स्थानीय प्रबुद्ध जनों, युवा समाजसेवियों एवं की सराहनीय भूमिका रही।